ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुश्मन देश पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। वहीं हाल में लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन भी हुआ है। इसे देखते हुए गिफ्ट, सोविनियर और घर की सजावट-शोभा बढ़ाने के लिए वाराणसी के गुलाबी मीनाकारी के शिल्पकारों के पास 'ब्रह्मोस मिसाइल' की मांग बढ़ गई है।