फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशी रेलवे स्टेशन के पास से मस्जिद हटाने पर क्या बोले नमाजी

काशी रेलवे स्टेशन के पास से एक और मस्जिद हटाई जाएगी। रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर के आसपास स्थित अतिक्रमणों को चिह्नित कर उन्हें हटाया जा रहा है। इसी क्रम में गंज शहीदा मस्जिद को हटाने के लिए रेलवे की ओर से सोमवार को नोटिस चस्पा कराया गया है। रेलवे प्रशासन ने मस्जिद प्रबंधन को 20 जून तक का समय देते हुए इस जगह को खाली करने को कहा है।रेलवे की ओर से संबंधित स्थल पर नोटिस चस्पा कराने के साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि भूमि रेलवे की संपत्ति है और प्रस्तावित विकास कार्यों को पूरा करने के लिए उक्त स्थान को खाली कराया जाना आवश्यक है। रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना के तहत काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत स्टेशन भवन का विस्तार, यात्रियों के लिए बेहतर प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, यात्री सुविधाओं का विस्तार, सौंदर्यीकरण, ट्रैफिक प्रबंधन और स्टेशन के आसपास के क्षेत्र का पुनर्विकास किया जाना प्रस्तावित है। पहले भी हटाए जा चुके हैं धार्मिक ढांचे : रेलवे और जिला प्रशासन ने काशी रेलवे स्टेशन और उसके आसपास पहले भी चिह्नित अतिक्रमण हटाए हैं। काशी रेलवे स्टेशन के किला कोहना (राजघाट) क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर और अजगेब शहीद मस्जिद व मजार को भी रेलवे एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत हटाया जा चुका है। उस दौरान भी प्रशासन ने पूर्व सूचना और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें