फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित, VIDEO

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर बुधवार शाम आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को समर्पित की गई। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गंगा सेवा निधि द्वारा विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को नमन किया गया। आरती से पूर्व घाट पर दीप प्रज्वलन, शंखनाद और डमरू की थाप के बीच देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। घाट पर मौजूद हजारों श्रद्धालु भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से उत्साह से भर उठे। मां गंगा की आरती के दौरान बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई कि भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ इसी तरह अपना पराक्रम दिखाती रहे। आरती शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में दीपदान किया गया। इस अवसर पर आशीष तिवारी, हनुमान यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें