श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित शंकराचार्य चौक पर श्री वेंकट अन्नमाचार्य सेवा ट्रस्ट की ओर से नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और कोलाटम नृत्य की प्रस्तुति में ट्रस्ट की 54 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश की मुख्य निदेशक सुनीता कोटारी एवं उनकी टीम की विशेष भागीदारी रही। नृत्य के विविध रूपों की प्रस्तुति में नाट्य गुरु संदीप गुरु एवं उनके समूह ने भरतनाट्यम, लक्ष्मी गुरु की टीम ने कोलाटम नृत्य और संस्कृति तेलंगाना की निदेशक मीनाक्षी श्रीनिवास एवं उनकी टीम ने कुचिपुड़ी नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। रेणुका प्रभाकर की नाट्य टीम ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।