अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को श्री चिंतामणि गणेश मंदिर में वार्षिक शृंगार और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर को फूल और पत्तियों से सजाया गया था। इस अवसर पर शहर के छह अलग-अलग विधा के लोगों को सम्मानित भी किया गया। शनिवार को संगीत संध्या की शुरुआत मोहनलाल के शहनाई वादन से हुई। दूसरी प्रस्तुति में अर्चना म्हस्कर के गायन की रही। तबले पर श्रीकांत मिश्र एवं हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत की। तीसरी प्रस्तुति पं. देवब्रत मिश्र एवं कृष्णा मिश्रा के सितार युगलबंदी की रही। अगली प्रस्तुति में पं. रविशंकर मिश्र एवं डॉ. ममता टंडन के कथक की युगलबंदी हुई। तबले पर पं. भोलानाथ मिश्र व गायन में गौरव मिश्र ने संगत की। इसके बाद शिल्पा राय का कथक, डॉ. अंबरीश चंचल का गायन, प्रो. प्रवीण उद्धव व श्रुतिशील उद्धव की तबला युगलबंदी रही।