अग्रवाल समाज के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सनातन का भाव दिखाई दिया। भजन सुनकर भक्त मुग्ध दिखाई दिए और उत्साह प्रकट करते नजर आए। बता दें कि होली पर्व के बाद काशी में इस तरह के मंच से कार्यक्रमों का आयोजन होता है लेकिन इस बार मंच सनातन को समर्पित रहा।