फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीएचयू में पीएचडी एडमिशन में धांधली का आरोप, परीक्षा नियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन शुरू, छात्र कर रहे नारेबाजी

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश को लेकर घमासान मचा हुआ है। सेंट्रल ऑफिस, वीसी आवास के बाद अब परीक्षा नियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। ये देखकर सुरक्षागार्डों ने कार्यालय के गेट की तालाबंदी कर दी तो छात्र वहीं बैठकर रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिए। कार्यालय का घेराव करके जमकर नारेबाजी की। छात्रों की प्रमुख मांगें प्रवेश प्रक्रिया में जून 2024 में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को ही RET श्रेणी में प्रवेश का अवसर दिया गया था, प्रक्रिया में विलंब होने के कारण छात्रों का मूल्यवान समय न खराब अतः जिन भी विभागों में शोध की सीटें खाली है उन्हें मंगाकर वर्तमान सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में ही सम्मिलित किया जाए और प्रतीक्षारत छात्रों को उन सीटों पर प्रवेश दिया जाए। ज्ञात हो कि इस सम्बन्ध में पूर्व में भी एबीवीपी ने ज्ञापन देकर यह मांग की थी। सामाजिक समावेशन केंद्र और मालवीय शांति अध्ययन केंद्र में शोध प्रवेश में व्याप्त अनियमितता को लेकर धरनारत छात्रों से संवाद करके छात्र हितों में उनकी समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाए । जिन विभागों में RET अथवा RET EXEMPTED श्रेणी की सीटें परिणाम के बाद भी रिक्त रह गई है उनका नियमानुसार दूसरी श्रेणी में समायोजन किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें