फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार; VIDEO

रोहनिया थाना क्षेत्र के शहावाबाद निवासी राजेंद्र सिंह ने अपने चचेरे भाइयों पर उनकी जमीन को कथित रूप से अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उनकी पैतृक जमीन को उनकी सहमति के बिना मनमाने ढंग से बेच दिया गया, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने पहले भी स्थानीय पुलिस से की थी। उन्होंने 16 जनवरी और 23 जनवरी को अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें