वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 1989 से 2017 तक लगातार भाजपा विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी दादा के स्वास्थ्य की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ली। उन्होंने बुधवार को सयुस महासचिव किशन दीक्षित के माध्यम से श्यामदेव राय चौधरी के पुत्र से बात की और ईश्वर से उनके स्वास्थ्य की कामना की। इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।