त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी की जिला व मंडल इकाई के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिगरा स्थित आई.पी. मॉल में योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म “अजेय” का सामूहिक अवलोकन किया। फिल्म के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जब पर्दे पर योगी आदित्यनाथ का संघर्षपूर्ण जीवन, गोरखनाथ मंदिर से लेकर जनसेवा तक की यात्रा दिखाई गई, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कई कार्यकर्ता भावुक भी हो गए।