गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवास पर संयुक्त प्रेसवार्ता की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अमित शाह बनारस में आए और झूठ बोलकर चले गए। बनारस में कोई उद्योग नहीं लगा, किसी को रोजगार नहीं मिला, जिसे मिला हो मुझे बताए।