मैदागिन उपकेंद्र में बुलानाला एरिया में बिजली विभाग की लापरवाही से लगभग 50 से अधिक घर 15 दिनों से परेशान हैं। सुड़िया (डाबर गली) में ट्रांसफार्मर के पास ही एबीसी वायर पंचर पड़ा है। सुबह-शाम एक फेस की बिजली आपूर्ति खराब हो जा रही है। मोहल्ले वाले विभाग में शिकायत ले कर जाते हैं तो लाइन मैन आ कर ऊपर-ऊपर मरमत कर देते हैं। उसके बाद फिर से फाल्ट की समस्या हो जाती है। मंगलवार को शाम पांच से रात आठ बजे तक खराब हुई।