दशहरा पर्व पर वाराणसी के रामनगर में मनमोहक दृश्य दिखा। हाथी पर सवार होकर शाही सवारी रातनगर किले से बाहर निकली और हर हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत हुआ।आपको बता दें कि काशी के रामनगर की रामनगर की रामलीला अत्यंत प्राचीन रामलीला में से एक है। आज भी यहां का आकर्षण हर किसी को अपनी ओर खींचता है आज भी यहां पुरानी पद्धति को अपनाया जाता है और आने वाले भक्त उसे देखकर भक्तिमय हो जाते हैं।