दो नवंबर को अन्नकूट की झांकी सजाने और भोग लगाने के लिए मंदिर में ही अन्नकूट प्रसाद तैयार हो रहा है। सौ से अधिक कारीगर इसमें जुटे हुए हैं। इस बार मां अन्नपूर्णा के मंदिर में लड्डुओं की झांकी सजाई जाएगी। मां अन्नपूर्णा का मंदिर रंगीन रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर को रंग-बिरंगी झालरों के साथ ही तरह-तरह फूलों से सजा गया है।