मिर्जापुर जिले के 18 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस पर कुल 122 मामले आए। इसमें छह थानों पर ही 12 मामलों का निस्तारण किया गया। बाकी 12 थानों पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। कटरा कोतवाली में आए 11 प्रार्थना पत्र में एक, विंध्याचल में 12 में एक, हलिया में आठ में पांच, चुनार में 13 में दो, अहरौरा में आठ में एक और राजगढ़ में पांच में दो मामलों का निस्तारण किया गया। शहर कोतवाली में आए दो, देहात कोतवाली में 14, चील्ह में 13, कछवां में आठ, पड़री में दो, लालगंज में छह, जिगना में नौ, ड्रमंडगंज में एक, संतनगर में दो, अदलहाट में चार, जमालपुर में दो, मड़िहान में आए दो मामलों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। देहात कोतवाली में सीओ सदर अमर बहादुर ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान जमीन संबंधी मामले अधिक आए। राजस्व टीम को समझा कर मामला निस्तारित करने का निर्देश दिया।