पूरा देश अभी मंदसौर में हुए रेप से दुखी है। सात साल की मासूम के साथ हुए रेप के मामले में यूपी सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बेहद भयावह है। वहीं कांग्रेस को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा वो पहले ही हाशिए पर जा चुकी है। 2019 में तीसरा मोर्चा नहीं बनने वाला।