भगवान शिव की नगरी काशी में बुधवार रात रंग-रंगीलो राजस्थान की झलक दिखी। राजस्थानी लोकगीत मांड की गूंज में लोक कलाकारों ने अग्नि भवई नृत्य, चरी नृत्य और कालबेलिया की प्रस्तुति दी। मुंबई से आईं राजस्थानी लोकगीतों की गायिका रेखा राव ने केसरिया बालम की प्रस्तुति से सबको मुग्ध कर दिया। लोक गायिका रेखा राव के साथ ही लोक गायक महेंद्र भट्ट ने भी अपने सुरों का जादू बिखेरा।