प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अलग ही रौनक देखने को मिली। वाराणसी के 130 स्कूलों में पीएम मोदी के जन्मदिन का उत्सव मनाया गया और बच्चों को कॉपी, पेंसिल और मिठाइयां बांटी गईं। आपको बता दें कि इस खास मौके पर पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने हर विधानसभा क्षेत्र से 20-20 सरकारी स्कूलों को गोद भी लिया है।