यूपी विधान परिषद में संत रविदास के जन्मस्थान को लेकर सरकार द्वारा दिए गए बयान से उनके अनुयायियों में नाराजगी देखने को मिली। दरअसल, सरकार की ओर से संत रविदास का जन्मस्थान सीर गोवर्धन के बजाय मंडुवाडीह को बताया गया। जिसको लेकर अमर उजाला टीवी ने बात की संत रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक ज्ञानचंद से। जिन्होंने सरकार के इस बयान को झूठा बताया।