वाराणसी के सोएपुर में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच ही संघर्ष हो गया। जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस से विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। साथ ही पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।