उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रशासन ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी है। सोमवार को दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित 'मुसाफिरखाना' संपत्ति को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई पिछले दो दिनों से लगातार चल रही है, जिसके तहत कई पुराने ढांचों को हटाया गया है।