भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने षोडशोपचार के साथ पूजन किया। इसके बाद वह काल भैरव मंदिर गए, जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।