पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटने पर भाजपा नेता मेनका गांधी ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मेनका गांधी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "ये पार्टी का फैसला है। वरुण बहुत अच्छे सांसद थे। आगे भी जिन्दगी में जो भी बनेंगे, देश के लिए अच्छा ही करेंगे।" वहीं, वरुण गांधी द्वारा अलग से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं...हम इस तरह के लोग नहीं हैं।"