मायावती ने एक बार फिर एलान किया कि वह बगैर गठबंधन के ही सियासी मैदान में उतरने जा रहीं हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से सियासी गलियारों में चर्चाएं इस बात की हो रही थीं कि मायावती समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन समूह I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हो जाएंगी।