फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: अमेठी से चुनाव लड़ेंगे की चर्चा के बीच वरुण गांधी का बड़ा बयान

Fri, 23 Feb 2024 07:03 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन होने के बाद दावा तो यह भी किया जा रहा है कि, वरुण गांधी अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतर सकते हैं और सपा-कांग्रेस पीछे से उनका समर्थन कर सकती हैं। इस बीच, वरुण गांधी ने भी बड़ा बयान दिया हैं। वरुण गांधी ने कहा है कि मेरे परिवार ने देश के लिए अपना खून बहाया है। मेरा सपना है कि देश मजबूत बने। राष्ट्र की मजबूती के लिए मैं हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि विरोधी भी मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते। वरुण गांधी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैंने कभी किसी की आलोचना नहीं की। हमेशा लोगों के हित में आवाज उठाई। वही किया जो एक सच्चे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें