फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : पुलिस और STF की गोली का शिकार हुए दो दहशतगर्द, एक पुलिसकर्मी भी घायल

Video Desk Amar Ujala Updated Sun, 21 Dec 2025 12:12 PM IST

उत्तर प्रदेश में सुबह सुबह पुलिस और एसटीएफ ने आतंक का पर्याय बने दो बदमाशों का शिकार किया। एसटीएफ ने एक लाख के इनामी सिराज अहमद को मार गिराया। तो पुलिस ने 50 हजार के इनामी आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर के ढेर कर दिया। इन दोनों बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रहा था। लोगों को परेशान करना उनमें दहशत फैलाना इनका मुख्य पेशा बन गया था।

पहला एनकाउंटर बुलंदशहर में हुआ। यहां पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर को मारा गया। जबकि, इसका साथी भागने में सफल रहा। हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर विभिन्न जिलों में हत्या और लूट जैसे 47 गंभीर मामले दर्ज थे। यह मेरठ जिले के श्यामनगर क्षेत्र के लिसाड़ी गेट का रहने वाल था। 

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश जुबैर उर्फ पीटर शातिर अपराधी था। 2 नवंबर 2025 को कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में यह वांछित चल रहा था। इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इसका एक साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें