फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सुभासपा में भगदड़ और इस्तीफों को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Fri, 16 Sep 2022 06:38 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा में अफरा-तफरी मची हुई है। एक के बाद एक कई नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। इन सभी नेताओं के निशाने पर पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर हैं। बागी नेताओं का आरोप है कि ओपी राजभर केवल अपने परिवार को बढ़ा रहे हैं, वह पैसा लेकर पार्टी का टिकट बेचते हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर ओम प्रकाश राजभर की पार्टी कौन तोड़ रहा है? सुभासपा में भगदड़ और इस्तीफों से ओम प्रकाश राजभर परेशान हो गए हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों पर अब ओपी राजभर का बयान आया है, उन्होंने पार्टी में बगावत और इस्तीफों के लिए अखिलेश यादव को सीधे जिम्मेदार बताया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव उनकी पार्टी के नेताओं को तोड़ रहे हैं। नेताओं को पैसा, गाड़ी और टिकट का लालच दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें