उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए सपा के सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि स्वामी प्रसाद जी एक वरिष्ठ नेता हैं। मुझे खुशी है कि वह सपा के सदस्य हैं। विधान परिषद में वह किसान और मजदूरों के सवाल उठाएंगे। सपा के चार उम्मीदवारों में से दो आजम खान के नजदीकी हैं।