फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उन्नाव में महिला की निर्मम हत्या, तख्त पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव

शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 10:17 PM IST

बारासगवर क्षेत्र में घर में अकेले रह रही अनुसूचित जाति की महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह भांजा बुलाने पहुंचा तो तख्त पर रक्तरंजित शव मिला। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। एसपी, एएसपी और फोरेंसिक टीम ने जांच की। शव के पास ही एक कुल्हाड़ी मिली। सिर पर दो गहरे जख्म मिले हैं। खोजी कुत्ता, घर से करीब 300 मीटर दूर जाकर रुक गया। पुलिस को घटना में गांव के ही किसी व्यक्ति के शामिल होने का शक है। चार लोगों को उठाया गया है। किशुनीखेड़ा गांव निवासी सुनीता देवी (45) पत्नी अशोक कुमार धानुक का नया घर गांव से 300 मीटर दूर अलीपुर गांव जाने वाले मार्ग पर है। यहां वह अकेली रहती थीं। पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी कानपुर में रहकर डीएलएड की पढ़ाई कर रही है। छोटा बेटा लखनऊ में चाचा के यहां रहकर पढ़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें