उन्नाव जिले में गंजमुरादाबाद कस्बे के जोगियाना मोहल्ले में फाग जुलूस के दौरान शरारती तत्वों ने शराब पीकर गालीगलौज कर उत्पात मचाया। समझाने का प्रयास करने पर पुलिस से अभद्रता और पथराव किया। इसमें कोतवाल, चौकी प्रभारी और एक सिपाही को चोट आईं। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया।