उन्नाव जिले में रेलवे स्टेशन रोड स्थित मनोरंजन स्वीट्स में मिठाइयों का सैंपल लेने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दुकान संचालक और जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विरोध कर दिया। मंडल अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से विवाद भी हुआ। व्यापारियों ने कहा कि होली आते ही विभाग अधिकारियों ने लूट खसोट शुरू कर दी है। छापेमारी और जांच के नाम पर उगाही की जा रही है।