उन्नाव में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर दिया। इसके साथ ही करीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह छह लेन एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित हो गया। एक्सप्रेसवे शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 35 से 45 मिनट रह जाएगा।