अखिलेश यादव पार्टी छोड़ऩे वाले विधान परिषद सदस्यों के साथ ही अन्य लोगों के पार्टी से बाहर जाने को लेकर जरा भी चिंतित नहीं हैं। अखिलेश यादव ने ये बात उन्नाव में कही, जहां वो पार्टी के दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक के बाद एक कई एमएलसी तोड़े जाने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही प्रदेश में बीजेपी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उनपर जमकर हमला बोला।