फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:सुल्तानपुर में शहीद वीर अब्दुल हमीद का 60वां शहादत दिवस, 160 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली

सुल्तानपुर में शहीद वीर अब्दुल हमीद के 60वें शहादत दिवस पर बुधवार को पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुल्तानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआईजी सीआरपीएफ त्रिसुंडी अमेठी के मदन कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर सीआरपीएफ जवानो द्वारा शहर में 160 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। मीडिया से बात करते हुए डीआईजी सीआरपीएफ मदन कुमार ने कहा मैं कहना चाहूंगा हर वर्ग अपने लोगों का सम्मान करता है उनको याद करता है। लेकिन आम जनता ने जो वीर अब्दुल हमीद के लिए जज्बा दिखाया है वो काबिले तारीफ है। मैं शहीद वीर अब्दुल हमीद के लिए इतना ही कहूंगा जब देश पर संकट आया था तब टैंक को अपनी हिम्मत जाबाजी से उन्होंने नेस्तनाबूत किया और दुश्मनो को पीछे भागना पड़ा था। उन्होंने का जब सभी वीर शहीदो को याद करता है तो लगता है देश कभी आजादी से गुलामी की ओर नहीं जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा भारतीय सेना के मेजर दानिश इदरीसी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एके सिंह ने किया। नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, पूर्व तहसीलदार अब्दुल हई तथा जिले के अन्य गणमान्य नागरिक भी यहां उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक कतार केशव यादव थे। आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन सुल्तानपुर द्वारा तैयार की गई। 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद वीर अब्दुल हमीद ने अपनी वीरता और साहस से पाकिस्तान के अत्याधुनिक पैटन टैंकों को ध्वस्त कर दिया था। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका शौर्य और बलिदान आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें