फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालिबानी थोड़े हैं कि पकड़कर गोली मार देंगे..... अमन यादव के परिजनों को समझाने गए तहसीलदार के बिगड़े बोल, आक्रोश

सुल्तानपुर। चांदा के साढ़ापुर गांव के अमन यादव की अपहरण के बाद हत्या के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपियों के इंकाउंटर की मांग उठाई तो लंभुआ के प्रभारी तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी के बोल बिगड़ गए, बोले कि तालिबानी थोड़े ही हैं कि पकड़कर तुरंत गोली मार देंगे..। प्रभारी तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी के बोल पर अमन यादव के परिजन भड़क उठे। हालांकि क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन अब परिजन डीएम-एसपी के आने और कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए हैं। अभी तक मृतक अमन यादव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें