फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sultanpur: प्रेमप्रसंग से नाराज युवक ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, पत्नी को भी किया घायल

सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला के बबुरी निवासी विशाल (18) की उसके पड़ोसी ने मंगलवार रात कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपी की पत्नी वंदना (25) भी घायल अवस्था में कमरे में बेहोश पड़ी मिली। घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बंधुआकला थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के मुताबिक प्रथमदृष्टया प्रकरण प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। विशाल व रमेश का घर अगल-बगल स्थित है। विशाल का रमेश के घर आना-जाना लगा रहता था। रमेश मंगलवार शाम घर से कहीं निकला था। घर पर उसकी पत्नी वंदना अकेली थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात में जब वह घर लौटा तो पत्नी वंदना के साथ विशाल घर पर मिला। यह देखने के बाद रमेश बौखला गया। विशाल व रमेश में मारपीट होने लगी। इसी बीच रमेश ने कुल्हाड़ी से विशाल पर वार कर दिया। हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में रमेश ने अपनी पत्नी वंदना को भी मारापीटा। वह भी घायल हो गई। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रमेश के घर में उसकी पत्नी वंदना व विशाल खून से लथपथ बेहोश पड़े मिले। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी रमेश को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की मां गीता देवी ने रमेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें