फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक वंदे मातरम गान का आयोजन

ishwar ashish Updated Mon, 22 Dec 2025 05:59 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में संयुक्त सेवा समिति की ओर से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को सामूहिक वंदे मातरम गान का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के साथ सामाजिक संगठनों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में भारत माता की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य आईपीएस ब्रजेश मिश्रा रहे। संयुक्त सेवा समिति के संयोजक डॉक्टर सुधाकर सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए सभी की एकजुटता पर जोर दिया। सुल्तानपुर नर्सिंग कॉलेज, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामकली इंटरमीडिएट कॉलेज, रामराजी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश,जिला प्रचारक आशीष,डॉ. एके सिंह, डॉ. डीएस मिश्र,पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें