रेलवे स्टेशन पर 24 साल पुराने रेलवे कर्मचारी यूनियन के दो संघ भवन तोड़े जाएंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सर्कुलेटिंग एरिया का दायरा 16 मीटर बढ़ा दिया गया है। इसकी जद में एनआरएमयू व यूआरएमयू के संघ भवन भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ने के बाद समतलीकरण करने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया जाएगा। यह कार्य करीब छह माह में पूरा किया जाना है। नए रेलवे कर्मचारी संघ भवन के लिए रिजर्वेशन केंद्र के पास भूमि चिह्नांकन कर लिया गया है, जहां पर नए संघ भवन का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। नए वर्ष में रेलवे कर्मचारी संगठनों की गतिविधियां नए भवन से संचालित होंगी।