फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे जीएम ने दिया अमृत भारत स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय लखनऊ से मंगलवार को स्पेशल ट्रेन से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया। गति शक्ति मिशन के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति का जीएम ने अवलोकन किया। गति शक्ति यूनिट के ऋषि यादव ने मानचित्र के अनुसार उन्हें निर्माण कार्य व प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जीएम ने अधिकारी विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। करीब आधे घंटे के निरीक्षण के बाद जीएम स्पेशल ट्रेन से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम सुनील कुमार वर्मा, सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी, एसके जायसवाल, एसएस बीएस मीना, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, रईस अहमद, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, केशव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें