फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर पहुंचा एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर हिस्ट्रीशीटर सिराज का शव, मची चीख-पुकार

हिस्ट्रीशीटर एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद का शव सोमवार दोपहर शहर से सटे लोलेपुर स्थित उसके आवास पर लाया गया। यहां कई थानों की फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है। सिराज के रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में आसपास पड़ोस के महिला पुरुष वहां पर इकट्ठा हो गए। लोग उसके परिवार वालों को ढांढस बंधाते दिखे। कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, लंभुआ कोतवाली समेत कई थानों की फोर्स व सिविल ड्रेस में पुलिस सिराज के घर पर मौजूद रही। सहारनपुर के गंगोह में रविवार सुबह इनामिया सिराज अहमद को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। बताया जा रहा है कि शव को प्यारेपट्टी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें