फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी सांसद केएल शर्मा बोले- राहुल गांधी ने जो शुरुआत बिहार से की उसकी चिंगारी पूरे देश में फैल चुकी है

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सुल्तानपुर में बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए केएल शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी ने बिहार से जो शुरुआत की है उसकी चिंगारी पूरे देश में लग चुकी है। बहुत से लोग पंजाब-हरियाणा में काम करते हैं उनके फोन आते हैं भैया जरा हमारा वोट सहेजे रखना। शर्मा कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने जागरूकता पैदा कर दिया है। उन्होंने यूपी में SIR लागू करने के सवाल पर कहा अगर सही से करते हैं तो क्या दिक्कत है। जो सवाल राहुल ने उठाया है 65 लाख वोट काटे हैं उसका रीजन दीजिये। हर आदमी को वोट देने का अधिकार है वोट चोरी न हो यही हमारी लड़ाई है। वहीं, दिशा बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुल्तानपुर सांसद राम भुआल निषाद ने मीडिया से कहा बिजली, स्वास्थ्य ये सब बिन्दुओ पर बैठक संतोषजनक रही। जलजीवन मिशन में सड़क छोड़ दिया गया है उस पर काम करने के लिए निर्देश हुआ है। बीते दिनों प्रभारी मंत्री ओपी राजभर के कलेक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरा चोरी पर दिए सपा के विरुद्ध बयान पर उन्होंने कहा यह काम राजभर जी का है हम लोग का काम नहीं है। जैसे उनका छोटा दल वैसे उनका छोटा विचार है। उसी का नतीजा है अंधेरे में तीर चलाए थे सफल हो गए, लेकिन उनको रिजल्ट आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें