फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने लगाए नारे

कंपोजिट विद्यालय मोतिगरपुर में शुक्रवार को 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान शंभू प्रसाद एवं प्रधानाध्यापक अखिलेश दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गगनभेदी नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया। "हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा", "एक दो तीन चार, साक्षरता की जय-जयकार", "लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान", "कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार" जैसे नारों से कस्बे का माहौल शिक्षामय हो गया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बीआरसी कार्यालय, स्थानीय बाजार, गाँव और दलित बस्ती से होती हुई वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों के स्कूल में नामांकन कराने की अपील की। प्रधानाध्यापक अखिलेश दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 'स्कूल चलो अभियान' का प्रथम चरण 1 से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। इसमें नामांकन के साथ-साथ अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। रैली में सहायक अध्यापिकाएं सावित्री शुक्ला, सुमन देवी, अनीता वर्मा, मंजू यादव, नीतिका पांडेय, शिक्षामित्र वंदना पांडेय एवं शिवाधार पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें