फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: खेत में सो रहे किसान पर चाकू से हमला, भतीजा गिरफ्तार

सुल्तानपुर के धनपतगंज के मझवारा गांव में बुधवार रात खेत में सो रहे किसान पर उन्हीं के भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे तब उनकी जान बची। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद में हमला किए जाने की बात सामने आई है। मझवारा गांव निवासी जगप्रसाद (52) बुधवार रात अपने खेत में सो रहे थे। रात लगभग दो बजे उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे। ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि उनके ऊपर उन्हीं के बड़े भाई के बेटे विनोद ने चाकू से हमला किया है। परिवार के लोगों ने जगप्रसाद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। उनके गले में गहरे घाव मिले हैं। थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें