संत रविदास एक्सप्रेस का सुल्तानपुर में भव्य स्वागत, फूल बरसाकर किया अभिनंदन सुल्तानपुर: जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच शुरू हुई संत रविदास एक्सप्रेस का शनिवार को सुल्तानपुर जंक्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और संत रविदास के अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों और साधु-संतों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह ट्रेन संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर को जोड़ने के साथ श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि नई एक्सप्रेस ट्रेन मिलने से सुल्तानपुर समेत पूर्वांचल के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और यह जनपद के लिए गौरव का विषय है।