फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन में बंद पड़ा डिस्प्ले बोर्ड, ट्रेनों की जानकारी के लिए परेशान हो रहे यात्री

सुल्तानपुर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। इस वजह से पूछताछ केंद्र व ट्रेनों की लोकेशन के लिए लगा डिजिटल डिस्पले बोर्ड बंद हो गया है। यात्रियों को ट्रेनों के आने के प्लेटफार्म व उनकी लोकेशन जानने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 18 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इन ट्रेनों से करीब पांच हजार यात्री रोज सफर करते हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सर्कलेटिंग एरिया में चल रहे कार्य को लेकर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को मुख्य प्रवेश द्वार से दक्षिण दिशा में करीब 100 मीटर घूमकर प्लेटफार्म एक तक पहुंचना पड़ता है। वहां से यात्री प्लेटफार्म दो, तीन व चार पर जाते हैं। मुख्य प्रवेश द्वार के बंद होने के साथ ही बगल स्थित पूछताछ केंद्र व ट्रेन अराइवल-डिपार्चर डिस्प्ले बोर्ड भी बंद हो गया है। अब यहां पर आने वाले यात्रियों को प्रमुख ट्रेनों की लोकेशन, टाइम व प्लेटफार्म की स्थिति जानने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री की इस समस्या के निदान के लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें गाजीपुर-कटड़ा श्रीमाता वैष्णों देवी एक्सप्रेस से जम्मू जाना था। वह प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े थे। ट्रेन के आने के कुछ ही देर पहले अचानक से ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने की लाउडस्पीकर पर घोषणा की गई। तभी ट्रेेन भी आ पहुंची। उन्हें प्लेटफार्म बदलने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें