फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान मंदिर पहुंचकर महावीर के किए दर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 08:07 PM IST

सुल्तानपुर में शुक्रवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन अमहट हवाई पट्टी पर हुआ। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कादीपुर से विधायक राजेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, आयोजक विवेक तिवारी, एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी और सीओ सिटी सौरभ सावंत सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हवाई पट्टी पर पहुंचने के बाद धीरेंद्र शास्त्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके पश्चात वह कार से विजेथुआ महबीरन धाम के लिए रवाना हुए। जहां वह श्री राम भद्राचार्य से आशीर्वाद लेंगे। बागेश्वर धाम सरकार के आगमन से क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु उनके दर्शन और प्रवचन के लिए आतुर दिखाई दिए। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष बंदोबस्त किए हैं। इस मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारी पदयात्रा सात नवंबर को दिल्ली से शुरू हो रही है। यह 17 नवंबर को मथुरा पहुंचेगी। 10 दिन की इस पदयात्रा में हम संत महात्माओं को आमंत्रित करने के लिए लगातार जा रहे हैं। इसी क्रम में हमारे गुरुदेव सुल्तानपुर जिले में विराजमान हैं, तो हम उन्हें आमंत्रित करने और दर्शन के साथ आशीर्वाद लेने आए हैं। भारत हिंदू राष्ट्र है और देश के लोगों के दिलों में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें