सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में सुरेश सोनी की सुरेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। बुधवार देर शाम वह दुकान बंद करके अपने घर भरथीपुर जा रहे थे। रास्ते में कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने सुरेश को पिस्तौल की बट से घायल कर दिया और सारा माल लूटकर भाग निकले। सूचना मिलते ही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीद्र त्रिपाठी ने तत्काल पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा व क्षेत्राधिकार जयसिंहपुर रमेश कुमार से बात की। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं।