फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में पकड़ा गया बाइक चोर गिरोह, 16 बाइकें बरामद; पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

सुल्तानपुर में शनिवार को पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय बाइक चोरी गिरोह का पर्दा फाश किया है। इसमें पिता-पुत्र समेत जौनपुर के एक समेत चार चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 16 अलग-अलग बाइकें बरामद हुई हैं। सीओ रमेश के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को लगातार लंभुआ कस्बे में दो बाइके चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। इस पर पुलिस टीम को एक्टिव किया गया। पुलिस ने सूचनाएं जमा करते हुए शाहगढ़ जंगल मोड़ के पास गैराज छापेमारी किया। जहां से हीरो होंडा स्प्लेंडर, टीवीएस, अपाचे जैसी 16 बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने यहां से पिता-पुत्र देवी प्रसाद सोनकर पुत्र झगड़ू, तेज बहादुर सोनकर पुत्र देवी प्रसाद निवासी शाहगढ़ कुटिवा थाना लंभुआ, राजेंद्र सोनकर पुत्र सभाजीत सोनकर निवासी शाहगढ़ कुटिवा और जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत शेरपुर पथरा निवासी रोहित पाल पुत्र रमेश पाल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें