फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में ओपी राजभर बोले- पिछड़ों के लिए अखिलेश यादव ने कुछ नहीं किया

11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर सुल्तानपुर के पर्यावरण पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि माननीय नेता जी ने कहा था नकल करो तब अक्ल आएगी। लेकिन, अखिलेश यादव तो नकल भी नहीं कर पाए। इसलिए, उन्हें अक्ल भी नहीं आई। सपा सरकार में 800 दंगे हुए थे। पिछड़ों का हक लूटने वाली समाजवादी पार्टी है। 86 में 46 यादव एसडीएम बना दिए गए। कभी 27 परसेंट बांधकर सब लोगों को देने की बात अखिलेश यादव करते हैं। हाईकोर्ट ने आरक्षण बांटकर सबको देने को कहा था। अखिलेश 2013 में मुख्यमंत्री थे, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। 22.5% आरक्षण मायावती ने दिया था। लेकिन, अखिलेश अपने लोगों को वह भी नहीं दे पाए। प्रदेश के 27 हजार प्राथमिक स्कूलों बंद करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार का यह शिक्षा की बेहतरी के लिए है। बिजली संकट पर कहा कि भीषण गर्मी के चलते यह समस्या गंभीर हुई है। पूरी दुनिया स्वस्थ्य रहे, ख़ुशहाल रहे, निरोग रहे और योग करें। यही संदेश हमारे देश के प्रधानमंत्री का है। उनका जो विजन है, वो पूरी दुनिया में लोग मान रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें