सुल्तानपुर में रेलवे स्टेशन यार्ड के टीआरडी सेक्शन के पास पानी की टंकी पर रविवार सुबह एक युवक चढ़ गया। उसे उतारने में आरपीएफ, जीआरपी व फायर स्टेशन के जवान लग गए। काफी मशक्कत के बाद भी युवक उतरने को तैयार नहीं हुआ। दोपहर तक वह सुरक्षा कर्मियों को परेशान करता रहा।